Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज देने वाला राज्य बना उत्तराखंड, पीएम मोदी ने दी बधाई
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज देने वाला राज्य बना उत्तराखंड, पीएम मोदी ने दी बधाई

उत्तराखंड ने कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी टीकाकरण अभियान में एक बड़ा मुकाम हासिल कर रही है। उत्तराखंड वैक्सीनेशन के लिए पात्र सभी लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज लगाने वाला राज्य बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सभी पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 की प्रथम डोज लगाए जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि वैश्विक महामारी से लड़ने मे हमारा वेक्सीनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी साबित होने वाला है, इसमें जन जन की भागीदारी अहम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 की वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने वाला राज्य बन गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भी बधाई दी है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उत्तराखंड को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तराखंड ने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज दे दी है। मैं वहां के लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों, उत्तराखंड सरकार को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे बड़ा और तेज वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है।’

वहीं जेपी नड्डा का आभार जताते हुए सीएम धामी ने कहा कि आपकी सराहनी के लिए शुक्रिया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल्द ही हम कोरोना की वैक्सीन की 100 प्रतिशत दूसरी डोज लगाने वाला राज्य बनने की उपलब्धि हासिल करेंगे।

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...