Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के लिए नगर निगम ऋषिकेश ने तीर्थ नगरी में किया मैराथन का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के लिए नगर निगम ऋषिकेश ने तीर्थ नगरी में किया मैराथन का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए ऋषिकेश नगर निगम द्वारा तीर्थ नगरी में एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे हुई इस मैराथन दौड़ को हिमालयन इंस्टीट्यूट के कुलपति डा. विजय धस्माना एवं नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई। नगर निगम प्रांगण से शुरू हुई मैराथन में शामिल तमाम प्रतिभागी विभिन्न रूटों से होते हुए वापस निगम प्रांगण पहुंचे। विजेता प्रतिभागियों सहित मैराथन कंपलीट करने वाले सभी प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 

इस मैराथन में दीपक सिंह प्रथम, मनमीत द्वितीय और विकास नेगी तीसरे स्थान पर रहे। विकास नेगी, विजय सिंह और कार्तिक कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। बालिका वर्ग में ममता, खुशी सैनी, श्रेया डिमरी, प्रतिभा पुंडीर, शालू निशांत एवं मंजू को नगर निगम की ओर से हौसला अफजाई करते हुए 1100 रुपये के विशेष पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर धस्माना ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के संदेश को लेकर मैराथन में शामिल हुए तमाम प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए नगर निगम को साधुवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए सही मायनों में पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया जा सकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि प्रतियोगिता जीतना नहीं उसमें खेल भावना के साथ प्रतिभाग करना मायने रखता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल ने हम सबको यह अहसास दिलाया है कि सुरक्षित रहने के लिए स्वच्छ वातावरण कितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को दूषित और प्रदूषित होने से बचाना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने मैराथन में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों सहित आयोजन में सहयोग करने वालों के साथ-साथ बतौर मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए हिमालयन इंस्टिट्यूट के कुलपति डॉ विजय धस्माना का आभार भी जताया। नगर निगम मुख्य आयुक्त गिरीश चन्द्र गुणवंत की अध्यक्षता में सम्पन हुए कार्यक्रम में निगम के तमाम पार्षद ,अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित शहर के अनेकों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...