Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी की ममता रावत बनीं हाट मोंड मिसेस इंडिया वर्ल्डवाइड की रनरअप, यूएई में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पौड़ी की ममता रावत बनीं हाट मोंड मिसेस इंडिया वर्ल्डवाइड की रनरअप, यूएई में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता

पौड़ी की ममता रावत ने हॉट मांड मिसेस इंडिया वर्ल्डवाइड सीजन 10 में नॉर्थ जोन के लिए दूसरी स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड को एक बार फिर से गौरवान्वित किया है। 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक हाट मोंड मिसेस इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता UAE के दुबई और रस अल खेमा में आयोजित की गई थी। इसमें विश्व की सभी भारतीय विवाहित महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और जीवन में एक अहम लक्ष्य हासिल करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।

मिसेस इंडिया वर्ल्ड वाइड सीजन 10 में विश्व की कई भारतीय विवाहित महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सभी महिलाओं ने अपनी सुंदरता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ममता रावत ने प्रतियोगिता के फाइनल में उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और दूसरा स्थान हासिल किया।

ममता रावत भारतीय महिला वाणिज्य और उद्योग चेंबर (संस्कृति और पर्यटन) WICCI उत्तराखंड की अध्यक्ष भी हैं। ममता रावत उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बेंगवाड़ी गांव से तालुकात रखती हैं। ममता रावत अपशिष्ट प्रबंधन, सौर ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी और मीडिया समेत कई क्षेत्रों में काम कर रही हैं। वह एक सफल उद्यमी हैं और उत्तराखंड में कारोबार लाने में सबसे आगे रहती हैं। उन्होंने कई सामाजिक मसलों जैसे बालिका शिक्षा, वंचित वर्ग के लिए शिक्षा में सहयोग के साथ ही टीच गर्ल्स, लर्निंग ट्री आदि एनजीओ को भी मदद दे रही हैं। वह उत्तराखंड राज्य विकास परिषद की सदस्य भी हैं। ममता रावत फिलहाल देहरादून में रहती हैं और उनके पति सेना में कर्नल हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...