एचसीएस बिष्ट ने तटरक्षक बल की कमान सम्भाली

उत्तराखंड के लिए बडे गर्व की बात और सुखद संयोग है कि आज देश के समुद्र की रक्षा करने वाली कोस गार्ड की कमान देवभूमि के सपूत संभाल रहे हैं। पहले वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल ने भारतीय तटरक्षक बल की कमान सम्भाली थी और

handing_over_the_helmsउत्तराखंड के लिए बडे गर्व की बात और सुखद संयोग है कि आज देश के समुद्र की रक्षा करने वाली कोस गार्ड की कमान देवभूमि के सपूत संभाल रहे हैं। पहले वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल ने भारतीय तटरक्षक बल की कमान सम्भाली थी और अब वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट को भारतीय तटरक्षक बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वाइस एडमिरल बिष्ट भारतीय तटरक्षक बल के 21वें महानिदेशक बने। वाइस एडमिरल बिष्ट उत्तराखंड के कुमाऊं के मूल निवासी हैं।

तटरक्षक बल का जिम्मा समुद्री सीमा की सुरक्षा का है तथा इसके प्रJAT_0285मुख पद पर भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त किया जाता है। शांतिकाल में समुद्री सीमाओं के जांबाज प्रहरी कहे जाने वाले तटरक्षक-बल के नए महानिदेशक वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट ने 31 जनवरी को अपना कार्यभार सम्भाल लिया। उनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा और वो अगले वर्ष 1 फरवरी 2016 तक इस पद पर रहेंगे। 1 सितम्बर 2012 में नौसेना में वाइस एडमिरल रैंक पर पद्दोन्नत होने के बाद वो कंट्रोलर पर्सनल सर्विसेस (सीपीएस) के रूप में काम कर रहे थे। वाइस एडमिरल बिष्ट नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़गवासला (पुणे) और नेवल एकेडमी, कोच्ची के पूर्व छात्र रहे हैं।

Defence Minister with DG1 फरवरी 1977 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा एक अंतरिम तटरक्षक संगठन के गठन का निर्णय किया गया। इसके बाद नौसेना से ही यहां किसी अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की परम्परा रही है। लेकिन अगले वर्ष से यह प्राचीन परम्परा बदलने वाली है। वर्ष 2016 से बल का ही कोई अधिकारी इसके मुखिया के तौर पर कमान संभालेगा। राजेन्द्र सिंह जो कि कोस्ट गार्ड में अपनी सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में वह अपर महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं वह वर्ष 2016 में इस बल की कमान संभालेंगें।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस परम्परा में बदलाव का कारण अब कोस्टगार्ड का बढ़ रहा आकार, जिम्मेदारियों और वक्त के साथ इसमें आई परिपकवता है।

हिलमेल ब्यूरो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this