Home उत्तराखंड न्यूज़ परेड ग्राउंड के खेल सभागार में 7 से 14 दिसम्बर तक राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

परेड ग्राउंड के खेल सभागार में 7 से 14 दिसम्बर तक राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय खेल सभागार में राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। यह प्रतियोगित 7 से 14 दिसम्बर 2021 तक चलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमारे जीवन में उस सतरंगी इन्द्रधनुष के समान है, जो बारिश के बाद काले बादलों के बीच निकलकर रंग-बिरंगी दुनिया का संदेश देता है। खेल समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। टीम भावना से खेलना आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार ओलंपिक और पैरालिंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आज युवा ईको सिस्टम को देख रहा है, समझ रहा है। ओलंपिक के बाद हर परिवार में खेल की चर्चा शुरू हुई है, इसे रुकने नहीं देना चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से जहां खिलाड़ियों को अपना जज्बा दिखाने का मौका मिलता है वहीं वे दूसरे राज्यों की संस्कृति से भी रूबरू होते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में खेलों व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ’’खेल नीति-2021’’ को लागू किया है। ’उत्तराखंड खेल नीति 2021’ में खेल, खिलाड़ियों के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने व उभारने, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, खिलाड़ियों के नियोजन, सामान्य आहार के साथ-साथ एक्स्ट्रा न्यूट्रिएंट्स फूड डाइट की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए रोज़गार के अवसर तथा सम्बंधित पूर्ण सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। युवाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही भविष्य में उत्तराखंड, खेल प्रदेश के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए भी कृतसंकल्प है। स्पोट्र्स कॉलेज रायपुर को अंतराष्ट्रीय स्तर का स्पोट्र्स विश्वविद्यालय बनाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। देहरादून में खेलों इंडिया स्टेट लेवल सेंटर और स्पोट्र्स साइंस सेंटर का निर्माण किया जायेगा। राज्य के हर ग्राम सभा में ’’स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड’’ योजना के अन्तर्गत ओपन जिम खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली वंदना कटारिया को राज्य में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर’ बनाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है। राज्य सरकारसरकार द्वारा युवा कल्याण एवं प्रान्तीय विकास दल के युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों को स्वावलम्बन हेतु 6 माह लिए 20 हजार समूहों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा दी गई है। अब धन के अभाव में किसी भी खिलाड़ी को किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर विधायक भरत चैधरी, खेल निदेशक जी.एस. रावत, उत्तराखंड टेबल, टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गुरूंग, सेक्रेटरी पिन्स विपोन, अशोक वासु एवं ए.बी. लाल मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...