Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने में होमगार्डस के जवानों का उत्कृष्ट योगदान – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने में होमगार्डस के जवानों का उत्कृष्ट योगदान – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तपोवन रोड स्थित होमगार्डस मुख्यालय में आयोजित होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर भव्य रैतिक परेड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि कोविड के दौरान लगातार कोविड ड्यूटी में तैनात सभी होमगाड्र्स जवानों को 6000 रूपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो के छात्रावास तथा जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय, हरिद्वार का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने भव्य परेड की सलामी ली और विभागीय स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होमगाड्र्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को उनके कार्यों के प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कोविड ड्यूटी के दौरान दिवंगत होमगार्ड स्वर्गीय रोशन सिंह की पत्नी बबीता को 2 लाख रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। होमगार्ड राजबहादुर को 1 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि होमगाड्र्स के जवान पूरे समर्पित भाव से जन सेवा और पुलिस को सहयोग करते आ रहे हैं। होमगाड्र्स जवानों को जिस भी मोर्चे पर तैनात किया गया उन्होंने उम्मीद से बढ़कर कार्य कर के दिखाया। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं के सही संचालन से लेकर, किसी भी आपात स्थिति से निपटने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में होमगाड्र्स के जवान उत्कृष्ट योगदान देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा हो या फिर कुंभ का आयोजन होमगार्डस के जवानों की हर स्थिति में भूमिका बेहद अहम रहती है। होमगाड्र्स सुदूर पर्वतीय ग्रामीण अंचलो में भी पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान होमगाड्र्स के जवानों ने सराहनीय कार्य किया। राज्य में अब होमगाड्र्स के जवानों की संख्या 6500 से और बढ़ाई जा रही है। होमगाड्र्स निदेशालय में समूह-ग के पदों पर होमगाड्र्स को 25 प्रतिशत आरक्षण भी तय किया जा चुका है। फोर्स का सर्वांगीण विकास सरकार की योजनाओं का अहम हिस्सा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...