Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन, पत्नी मधुलिका समेत 12 अन्य की भी मौत
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन, पत्नी मधुलिका समेत 12 अन्य की भी मौत

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत का तमिलनाडु के कुन्नुर में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 12 लोगों की भी जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब उन्हें ले जा रहा वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर नीलगिरी के जंगलों में क्रैश हो गया।

वायुसेना की ओर से इस हादसे में सीडीएस जनरल रावत के निधन की पुष्टि कर दी गई है। वायुसेना की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि हमें बेहद अफसोस के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है।

सीडीएस जनरल रावत सुबह दिल्ली से एयरफोर्स के स्पेशल एयरक्राफ्ट से 8.47 में निकले और सुलूर 11.34 बजे पहुंचे। सुलूर से वह 11.48 बजे MI-17 में वेलिंगटन के लिए रवाना हुए। वहां उन्हें स्टाफ कॉलेज में लेक्चर देना था। क्रैश होने के बाद 12.22 बजे मिसिंग रिपोर्ट आई।

सीडीएस रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य सैन्यकर्मियों के पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली लाया जाएगा।

पीएम मोदी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अक्समात निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मैं तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बहुत दुखी हूं जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया है। उन्होंने पूरी लगन से भारत की सेवा की। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

जनरल बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैनिक थे। एक सच्चे देशभक्त, उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में बहुत योगदान दिया। सामरिक मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि और दृष्टिकोण असाधारण थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। ओम शांति।

भारत के पहले सीडीएस के रूप में जनरल रावत ने रक्षा सुधारों सहित हमारे सशस्त्र बलों से संबंधित विविध पहलुओं पर काम किया। वह अपने साथ सेना में सेवा करने का एक समृद्ध अनुभव लेकर आए। भारत उनकी असाधारण सेवा को कभी नहीं भूलेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि वह जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्यकर्मियों की तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में आसामायिक निधन से स्तब्ध हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...