Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोग थे सवार
देश-विदेश

तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोग थे सवार

तमिलनाडु के कुन्नूर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां वायुसेना के एमआई17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। राहत और बचाव अभियान जारी है।  हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हेलीकॉप्टर के मलबे से आग की ऊंची लपटें उठती दिख रही हैं। हेलीकॉप्टर नीलगिरी पहाड़ियों के जंगल में क्रैश हुआ। नीलगिरी की पहाड़ियों में इस हादसे के बाद मंजर बेहद भयावह था। हेलीकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर आग की लपटों में घिरा हुआ था। अभी तक की जानकारी के मुताबिक,  हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। कुछ लोगों को गंभीर घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस घटना पर संसद में आधिकारिक बयान देंगे।

वायुसेना की ओर से एक ट्वीट में बताया गया है कि यह हादसा कन्नूर में हुआ। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे। इस संबंध में विस्तृत जांच का आदेश दे दिया गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वेलिंग्टन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। यहां सीडीएस रावत को लेक्चर था, लेकिन घने जंगल में यह हादसा हो गया है।

ये लोग थे हेलीकॉप्टर में सवार

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles