उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव होने के अब कुछ ही महीने का समय बचा हुआ है। लोगों को जागरूक करने के लिए अब स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिससे कि लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाये। इसी के तहत आज रूद्रप्रयाग जिले के कई स्कूलों में मेंहदी, रंगोली व पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चां ने अपनी कलाकारी दिखाई।
राजकीय पॉलिटेकनिक रुद्रप्रयाग में स्वीप प्रोग्राम के तहत मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता व पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। संस्थान के सम्मानित प्राचार्य एवं समस्त अध्यापकों के निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें रंगोली व पेंटिग प्रतियोगिता को छात्र-छात्राओं के छः ग्रुप बनाये गये थे। प्रत्येक कक्षा से दो ग्रुप बनाये गये, एवं मेंहदी प्रतियोगिता में छः छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही पॉलिटेकनिक चौपता में रंगीन कागज की झंडियां पर मतदान जागरुकता स्लोगन लिखकर अभियान चलाया गया।
राजकीय महाविद्यालय गुप्त्काशी में मतदान जागरुकता गोष्ठी मतदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य सहित सम्मानित अध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व, मतदान की प्रकिया व मतदान करने व करवाने को प्रेरित किया। इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय स्नाकोत्तर अगस्त्यमुनि की प्रार्चाय ने राष्ट्रीय स्वयं सेवियो तथा महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को मतदान शपथ दिलायी।
जागरुकता अभियान के तहत ईएलसी की राजकीय इंटर कालेज मनसूना में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन मतदाता शपथ के साथ आयोजित की गयी। जिसमें सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय पोषण मिशन जनपद के तत्वाधान में एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये क्षेत्र के मतदाताओं को जागरुक करने हेतु और उनकों मतदान प्रशिक्षण देने हेतु इस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली की थीम मतदान जागरुकता अभियान से संबंधित थी। इस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय पोषण मिशन के जिला समन्वयक चाणक्य कप्रवाण तथा ब्लॉक समन्वयक प्रवेन्द्र सिंह की उपस्थित में किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज मनसूना में रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 9, 10, 11 व 12 की छात्र-छात्राओं की कुल 16 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें चार-चार छात्र-छात्राओं के चार समूह द्वारा मतदान जागरुकता अभियान से संबंधित आकर्षण रंगोलियां बनायी गयी। सभी रंगोलियों में मतदाता जागरुकता अभियान के उद्देश्य को सुंदरता के साथ बनाया गया।


Leave a comment