Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का यूथ आईकॉन ने किया सम्मान
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का यूथ आईकॉन ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि अपनी मजबूत जिजीविषा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में समाज को दिशा देने वाले इतिहास बनाने का कार्य करते हैं। ऐसे लोगों का सम्मान प्रेरणा का भी कार्य करता हैं। यदि व्यक्ति में कुछ कर गुजरने की ललक हो तो कोई भी कार्य कठिन नहीं होता। ताकतवर व्यक्ति भी मजबूत इच्छा शक्ति के बल पर ही हर कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि समाज को प्रेरणा देने वालों को समाज की दुआएं भी मिलती है। समाज को दिशा देने वाले का सम्मान पूरे समाज का सम्मान होता है। यह उनकी ऊर्जा शक्ति के साथ समाज के लिये बेहतर कार्य करने की भावना का भी सम्मान होता है।

सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.ए. सभागार में यूथ आईकॉन सम्मान समारोह में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता, खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के जरिये समाज को दिशा देने वालों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सम्मानित होने से हमारी समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सम्मानित होने वाले वास्तव में समाज के सच्चे लीडर होते है, जो सबको दिशा व रास्ता दिखाने का कार्य करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूथ वह होता है जो धरती को आकाश से जोड़ने तथा रेत से भी तेल निकालने जैसे असंभव कार्य को संभव बनाने का प्रयास करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा है कि उठो जागो और ब तक नहीं रूको जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। मनुष्य ऊर्जा शक्ति का भंडार है। वह जो करना चाहे, लक्ष्य तय कर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम जीवन में तभी सफल हो सकते है जब हमारे संकल्प में विकल्प न हो। संकल्प में विकल्प आने से हम सफलता की राह से भटक सकते हैं। हमारे युवा 21वीं सदी में भारत के सपनों को पूरा करने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन्हें सम्मानित किया उनमें महिला सशक्तिकरण की पहचान ट्रक ड्राईवर योगिता रघुवंशी, शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को दिशा देने वाले पटना वाले खान सर, उद्यमी सुनील वशिष्ठ, वैज्ञानिक श्याम चौरसिया, साहित्य एवं लोक संस्कृति के संवाहक नंद किशोर, हटवाल चिकित्सक डॉ राजा लहरी, खिलाड़ी निर्मला देवी, विकलांग लोक गायक वीरू जोशी, संस्कृति एवं लोक परम्परा गायक नीरजा उप्रेती, ज्योति उप्रेती, एडवोकेट वीके जैन, समाजसेवा अनूप नौटियाल, सुनीता पाण्डे, मुनीन्द्र खण्डूरी, संगीतकार विशाल मिश्रा, पत्रकार अनुपमा खन्ना, संतोष चमोली, अफजाल अहमद आदि प्रमुख थे।

इस अवसर पर यूथ आईकान के संरक्षक डॉ वी.के.जैन, अध्यक्ष डॉ महेश कुड़ियाल, निदेशक दिनेश बर्थवाल, संस्थापक निदेशक शशिभूषण मैठाणी पारस, एक्ज्यूकेटिव मेम्बर अतुल बरतरिया आदि उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...