उत्तराखंड के सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के एक महीने बाद भी नहीं हुआ अनुग्रह राशि का ऐलान

उत्तराखंड के सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के एक महीने बाद भी नहीं हुआ अनुग्रह राशि का ऐलान

उत्तराखंड सरकार ने देहरादून में बन रहे सैन्यधाम के द्वार का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने का ऐलान किया है। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम ‘जनरल बिपिन रावत सैनिक स्कूल’ किए जाने की घोषणा की है। वहीं इस हादसे में जान गंवाने वाले सैन्यकर्मियों के लिए अलग-अलग राज्य सरकारों ने अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत को एक महीने का समय हो गया है। 8 दिसंबर 2021 को कुन्नूर में हुए इस क्रैश में सीडीएस जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले इन सभी सैन्यकर्मियों के परिवारों के लिए संबंधित राज्य सरकारों की ओर से अनुग्रह राशि का ऐलान किया गया है। लेकिन उत्तराखंड से आने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के परिवार के लिए अभी तक किसी तरह की अनुग्रह राशि की घोषणा नहीं की गई है। वह पौड़ी के सैंण गांव के मूल निवासी थे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन के बाद परिवार में उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी कृतिका की शादी हो चुकी है जबकि छोटी बेटी तारिणी अविवाहित हैं।

उत्तराखंड में सीएम राहत कोष से सेना में सेवा के दौरान शहीद होने वाले सैन्यकर्मियों के परिजनों को 10 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक की अनुग्रह राशि दी जाती रही है।

यह भी पढ़ें – सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर कैसे हुआ क्रैश, जांच रिपोर्ट से मिला जवाब

Please accept YouTube cookies to play this video. By accepting you will be accessing content from YouTube, a service provided by an external third party.

YouTube privacy policy

If you accept this notice, your choice will be saved and the page will refresh.

 

सीडीएस जनरल बिपिन रावत का एक घर उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी है। हालांकि उन्हें सम्मान देते हुए उत्तराखंड सरकार ने देहरादून में बन रहे सैन्यधाम के द्वार का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने का ऐलान किया है। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम ‘जनरल बिपिन रावत सैनिक स्कूल’ किए जाने की घोषणा की है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ इस हादसे में जान गंवाने वाले सैन्यकर्मियों के परिजनों को विभिन्न राज्य सरकारों की ओर से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें – यूपी का मैनपुरी सैनिक स्कूल सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

राजस्थान सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वाले स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया। वहीं यूपी सरकार ने शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस हादसे में जान गंवाने वाले लांस नायक जीतेंद्र कुमार के परिवार के लिए 1 करोड़ की सम्मान राशि और सरकारी नौकरी की घोषणा की। वहीं आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने लांस नायक बी साई तेजा के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश सरकार ने लांस नायक विवेक कुमार के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसी तरह पंजाब सरकार ने नायक गुरसेवक सिंह को नियमानुसार आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का ऐलान किया है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this