चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए बजाया बिगुल, उत्तराखंड में 14 फरवरी को वोटिंग, 10 मार्च को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए बजाया बिगुल, उत्तराखंड में 14 फरवरी को वोटिंग, 10 मार्च को आएंगे नतीजे

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 7 चरणों में चुनाव होंगे। वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। ये चुनाव कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार होंगे। कोरोना को देखते हुए पांचों राज्यों में मतदान का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही फिलहाल चुनावी रैलियों पर रोक लगाई गई है।

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 7 चरणों में चुनाव होंगे। वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। ये चुनाव कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार होंगे। कोरोना को देखते हुए पांचों राज्यों में मतदान का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही फिलहाल चुनावी रैलियों पर रोक लगाई गई है। पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी जगह चुनाव अधिसूचना जारी हो गई है।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सात चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। इसके बाद 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरण में 27 फरवरी और 3 मार्च को चुाव होंगे। 10 मार्च को पांचों राज्यों में वोटों की गिनती होगी।

Image

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से कहा है कि वो डिजिटल और वर्चुअल तरीके से ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें। इसके लिए आयोग प्रत्याशी की खर्च सीमा को 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दिया है। आयोग की ओर से साफ कर दिया गया है कि 15 जनवरी 2022 तक कोई भी पद यात्रा, रोड शो, बाइक रैली या जुलूस की इजाजत नहीं होगी। कोई फिजिकल रैली भी 15 जनवरी तक नहीं होगी। इससे आगे के लिए चुनाव आयोग अलग से गाइडलाइंस जारी करेगा।  रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक चुनाव प्रचार पर रोक रहेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें यूपी की 403, पंजाब की 117, गोवा की 40, उत्तराखंड की 70 और मणिपुर की 60 सीटों पर चुनाव होगा। इस बार 18.34 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 24.9 लाख वोटर पहली बार वोट डालेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक पोलिंग स्टेशन ऐसा होगा जिसका संचालन पूरी तरह से महिलाएं करेंगी। कुल 1620 पोलिंग स्टेशनों का संचालन पूरी तरह से महिला स्टाफ के हाथों में रहेगा, सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं होंगी। कुल 900 पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। जरूरी होने पर स्पेशल ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को ऑनलाइन नॉमिनेशन का भी विकल्प मिलेगा। चुनाव आयोग पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था करेगा।

 

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this