उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद पड़ा हुआ है। यहां पर पिछले दिन से हो रही बारिस के कारण मौसम काफी ठंडा रहा, हालांकि आज सुबह तक हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान खुल गया। आज पूरे दिन धूप तो खिली, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया। राज्य में कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं लोग आग का सहारा लेते नजर आए।
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण देहरादून में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी भारी बर्फबारी देखी गई। केदारनाथ में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चमोली जनपद में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। चकराता, धनोल्टी और औली के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश और बर्फबारी होती रही। जिसके कारण लोग अपने घरों में ही रहे। बर्फबारी-बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे भी बंद है। यहां तक की मार्ग खोलने का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है।
उत्तरकाशी के चारों ओर चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं। नई टिहरी में बीती रात से लगातार बारिश होती रही। बर्फबारी के कारण चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर दूसरे दिन भी वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों से बर्फ हटाना शुरू कर दिया है। दो दिनों तक हुई अत्यधिक बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे और जोशीमठ-मलारी हाईवे पर कई फीट बर्फ जम गई है। जिससे सेना और आईटीबीपी के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के वाहनों की आवाजाही भी थम गई है। आज मौसम सामान्य होने के बाद बीआरओ ने जेसीबी और मजदूरों के जरिए दोनों हाईवे से बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर दिया है। बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फ से बंद है।
यहां पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण जोशीमठ-मलारी हाईवे काफी समय के लिए बंद हो गया है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े हिमखंड टूटकर आए आ गये। जिससे यहां आने जाने वालों का रास्ता बाधित हो गया। जिससे कारण सेना के वाहनों को अग्रिम चैकियों तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बदरीनाथ-माणा और माणा पास तक हाईवे पर जगह-जगह भारी मात्रा में बर्फ जमी है।




Leave a comment