Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगहों पर सड़कों पर लगा जाम
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगहों पर सड़कों पर लगा जाम

उत्तरखंड के कई हिस्सों में शनिवार और रविवार को बारिश के अलावा खूब बर्फबारी हुई, मौसम खराब होने के कारण कई जगहों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। राज्य के कई हिस्सों में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है कई जगहों में तापमान में काफी गिरावट आई है। यहां के लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद पड़ा हुआ है। यहां पर पिछले दिन से हो रही बारिस के कारण मौसम काफी ठंडा रहा, हालांकि आज सुबह तक हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान खुल गया। आज पूरे दिन धूप तो खिली, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया। राज्य में कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं लोग आग का सहारा लेते नजर आए।

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण देहरादून में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी भारी बर्फबारी देखी गई। केदारनाथ में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चमोली जनपद में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। चकराता, धनोल्टी और औली के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश और बर्फबारी होती रही। जिसके कारण लोग अपने घरों में ही रहे। बर्फबारी-बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे भी बंद है। यहां तक की मार्ग खोलने का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है।

उत्तरकाशी के चारों ओर चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं। नई टिहरी में बीती रात से लगातार बारिश होती रही। बर्फबारी के कारण चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर दूसरे दिन भी वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।

बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों से बर्फ हटाना शुरू कर दिया है। दो दिनों तक हुई अत्यधिक बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे और जोशीमठ-मलारी हाईवे पर कई फीट बर्फ जम गई है। जिससे सेना और आईटीबीपी के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के वाहनों की आवाजाही भी थम गई है। आज मौसम सामान्य होने के बाद बीआरओ ने जेसीबी और मजदूरों के जरिए दोनों हाईवे से बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर दिया है। बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फ से बंद है।

यहां पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण जोशीमठ-मलारी हाईवे काफी समय के लिए बंद हो गया है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े हिमखंड टूटकर आए आ गये। जिससे यहां आने जाने वालों का रास्ता बाधित हो गया। जिससे कारण सेना के वाहनों को अग्रिम चैकियों तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बदरीनाथ-माणा और माणा पास तक हाईवे पर जगह-जगह भारी मात्रा में बर्फ जमी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...