Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 59 प्रत्याशियों की सूची, यहां पढ़ें किस सीट पर किसे मिला टिकट
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 59 प्रत्याशियों की सूची, यहां पढ़ें किस सीट पर किसे मिला टिकट

यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी का टिकट कटा, 10 सीटों पर बदले गए प्रत्याशी, खानपुर से कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी को मिला टिकट। श्रीनगर से डा. धन सिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, लैंसडाउन से दलीप सिंह रावत, धारचूला से धन सिंह धामी, डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा, कपकोट से सुरेश गड़िया को मैदान में उतारा गया।

भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 59 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।  उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड से भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कहा कि भाजपा ‘किया है, करते हैं और करते रहेंगे’ के स्लोगन के साथ चुनाव में जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे। यमुनोत्री केदार सिंह रावत, गंगोत्री से सुरेश चौहान, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनसाली से शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग से विनोद कंडारी, सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर, प्रताप नगर से विजय सिंह पंवार, धनोल्टी से प्रीतम सिंह पंवार, चकराता से रामशरण नौटियाल, विकास नगर से मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर, धर्मपुर से विनोद चमोली, रायपुर से उमेश शर्मा काऊ को मैदान में उतारा गया है।

राजपुर रोड से खजान दास, देहरादून कैंट से सविता कपूर, मसूरी से गणेश जोशी, ऋषिकेश से प्रेम चंद्र अग्रवाल, रानीपुर से आदेश चौहान, ज्वालापुर से सुरेश राठौर, भगवानपुर से मास्टर सत्यपाल, रुड़की से प्रदीप बत्रा, खानपुर से श्रीमती कुंवर रानी देवयानी, मंगलौर से दिनेश पंवार, लक्सर से संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण स्वामी यतीश्वरानंद, ऋषिकेश से रेनू बिष्ट, पौड़ी से राजकुमार कोली, श्रीनगर से डा. धन सिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, लैंसडाउन से दलीप सिंह रावत, धारचूला से धन सिंह धामी, डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा, कपकोट से सुरेश गड़िया, बागेश्वर चंदन राम दास, द्वाराहाट से अनिल शाही, सल्ट से महेश जीना, सोमेश्वर से रेखा आर्य, अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा, लोहाघाट से पूरन सिंह फर्त्याल, चंपावत से कैलाश गहतोड़ी, भीमताल से राम सिंह कैड़ा, नैनीताल से सरिता आर्य, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, जसपुर से शैलेंद्र मोहन, काशीपुर से त्रिलोक सिंह चीमा, गदरपुर से अरविंद पांडे, किच्छा से राजेश शुक्ला, सितारगंज से सौरभ बहुगुणा, नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा को टिकट दिया गया है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...