भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 59 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड से भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कहा कि भाजपा ‘किया है, करते हैं और करते रहेंगे’ के स्लोगन के साथ चुनाव में जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे। यमुनोत्री केदार सिंह रावत, गंगोत्री से सुरेश चौहान, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनसाली से शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग से विनोद कंडारी, सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर, प्रताप नगर से विजय सिंह पंवार, धनोल्टी से प्रीतम सिंह पंवार, चकराता से रामशरण नौटियाल, विकास नगर से मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर, धर्मपुर से विनोद चमोली, रायपुर से उमेश शर्मा काऊ को मैदान में उतारा गया है।
Live : दिल्ली मुख्यालय से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस https://t.co/niiQrdybVM
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) January 20, 2022
राजपुर रोड से खजान दास, देहरादून कैंट से सविता कपूर, मसूरी से गणेश जोशी, ऋषिकेश से प्रेम चंद्र अग्रवाल, रानीपुर से आदेश चौहान, ज्वालापुर से सुरेश राठौर, भगवानपुर से मास्टर सत्यपाल, रुड़की से प्रदीप बत्रा, खानपुर से श्रीमती कुंवर रानी देवयानी, मंगलौर से दिनेश पंवार, लक्सर से संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण स्वामी यतीश्वरानंद, ऋषिकेश से रेनू बिष्ट, पौड़ी से राजकुमार कोली, श्रीनगर से डा. धन सिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, लैंसडाउन से दलीप सिंह रावत, धारचूला से धन सिंह धामी, डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा, कपकोट से सुरेश गड़िया, बागेश्वर चंदन राम दास, द्वाराहाट से अनिल शाही, सल्ट से महेश जीना, सोमेश्वर से रेखा आर्य, अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा, लोहाघाट से पूरन सिंह फर्त्याल, चंपावत से कैलाश गहतोड़ी, भीमताल से राम सिंह कैड़ा, नैनीताल से सरिता आर्य, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, जसपुर से शैलेंद्र मोहन, काशीपुर से त्रिलोक सिंह चीमा, गदरपुर से अरविंद पांडे, किच्छा से राजेश शुक्ला, सितारगंज से सौरभ बहुगुणा, नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा को टिकट दिया गया है।






Leave a comment