भारतीय तटरक्षक बल 1 फरवरी 2022 को अपना 46वां स्थापना दिवस मना रहा है। 1978 में सात पोतों के साथ भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना की गई थी। आज कोस्ट गार्ड ने अपना 45 साल का सफर पूरा कर लिया है।
दुनिया के चैथे सबसे बड़े तटरक्षक बल के रूप में, भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय तटों को सुरक्षित रखने और भारत के समुद्री क्षेत्रों में नियमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय तटरक्षक बल को औपचारिक रूप से 1 फरवरी, 1977 को भारत की संसद के तटरक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा स्थापित किया गया था।
1978 में केवल 7 सतह प्लेटफार्मों के साथ एक मामूली शुरुआत से, आईसीजी अपनी सूची में 158 जहाजों और 70 विमानों के साथ एक अजेय बल के रूप में विकसित हो गया है और 2025 तक 200 सतह प्लेटफार्मों और 80 विमानों के लक्षित बल स्तर प्राप्त करने की संभावना है।
भारतीय तटरक्षक बल के प्राथमिक कर्तव्यों में से एक जिम्मेदारी के अपने क्षेत्र में समुद्री मार्गों के माध्यम से तस्करी की रोकथाम है। पिछले एक साल में इसने करीब चार हजार करोड़ रुपये के मादक पदार्थ और प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए हैं।
भारतीय तटरक्षक बल अपनी जिम्मेदारियां अच्छी प्रकार से निभा रहा है। जैसे समुद्री क्षेत्रों में कृत्रिम द्वीपों, अपतटीय टर्मिनलों, संस्थापनाओं तथा अन्य संरचनाओं एवं उपकरणों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करना, मछुवारों की सुरक्षा करना तथा समुद्र में संकट के समय उनकी सहायता करना है।
इसके अलावा समुद्री प्रदूषण के निवारण और नियंत्रण सहित हमारे समुद्री पर्यावरण का संरक्षण और परिरक्षण करना, तस्करी-रोधी अभियानों में कस्टम व अन्य विभागों की सहायता करना, समुद्री क्षेत्रों में समय विशेष में प्रभावी अधिनियम के उपबंधों का प्रवर्तन, इसके अतिरिक्त समुद्र में जानमाल की सुरक्षा के लिए कदम उठाना और आवश्यकतानुसार वैज्ञानिक आंकड़ों का संग्रह करना है।


Leave a comment