Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ‘आप’ का दावा, जनता तय करेगी मेनिफेस्टो, मेरे सपनों के उत्तराखंड के तहत अब तक 71,249 सुझाव मिले
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

‘आप’ का दावा, जनता तय करेगी मेनिफेस्टो, मेरे सपनों के उत्तराखंड के तहत अब तक 71,249 सुझाव मिले

आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने 9 नवंबर 2021 को उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए एक अनूठी पहल शुरू की थी जिसमें उन्होंने – मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत जनता से आप पार्टी ने उत्तराखंड के लिए उनके सपने मांगे थे।

इस अभियान के तहत अब तक पूरे उत्तराखंड से हजारों लोगों ने उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए अपने हजारों सुझाव उत्तराखंड की जनता ने भेजें हैं ताकि उत्तराखंड नवनिर्माण का सपना पूरा हो सके।

इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव में जाकर लोगों से उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए उनके सपने मांगे, 31 जनवरी तक आप के पास पूरे उत्तराखंड से 71,249 सुझाव पहुंचे जिनको आप जल्द ही अपने मेनिफेस्टो में  शामिल कर अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। उन्होंने बताया अभी भी आप के नवपरिवर्तन प्रमुख गांव गांव जाकर लोगों से उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए उनके सपनों को ले रहे हैं।

कर्नल कोठियाल ने बताया कि जल्द ही आप अपना मेनिफेस्टो जारी कर इन सुझावों को शामिल कर रहे हैं जो पूरे प्रदेश से जनता ने अपने सपनों के तौर पर हमे भेजे हैं। उन्होंने बताया ये घोषणाएं नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी की गारंटी होगी जो आप की सरकार बनते ही पहले साल के एजेंडे में रखा जाएगा। आप बहुत जल्द अपना मेनिफेस्टो नहीं गारंटी पत्र जारी करेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...