Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, चार लाख युवाओं को रोजगार, पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार देने का वादा
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, चार लाख युवाओं को रोजगार, पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार देने का वादा

उत्तराखंड में जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे ही यहां के दोनों पार्टियों के बड़े बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी के तहत आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी देहरादून पहुंची और पूरे राज्य के कांग्रेस के नेताओं में जोश भरा।

देहरादून पहुंचने पर उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणा पत्र भी जारी किया जायेगा। जिसको ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ का नाम दिया है। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि लोग मौजूद थे।

घोषणा पत्र में यह वादे किये गये, चार लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा, पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार देने और गैस का सिलिंडर भी कम दामों में देने का वादा किया। इसके अलावा भी इस घोषणा पत्र में कई अन्य वादे किये गये हैं।

उन्होंने घोषणा पत्र जारी करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया। इस रैली का राज्य के पूरे 70 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाइव प्रसारित किया गया। इससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश पैदा होगा और वह और अच्छी तरह से चुनाव प्रचार में जुट जायेंगे।

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है। भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। जबकि कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे परिवार का नाता हमेशा उत्तराखंड से रहा है उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के कई सदस्यों ने देहरादून से पढ़ाई की है मेरे पिता, चाचा, मेरा भाई, मैं और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं।

इससे पहले विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दिसंबर में राहुल गांधी ने देहरादून में एक बड़ी रैली की थी इसके बाद यह कांग्रेस पार्टी की दूसरी बड़ी रैली है। निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी की इस रैली को वर्चुअल माध्यम से राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कवर कर रही है। इससे कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी कर ही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...