बदरीनाथ धाम के ग्रीष्मकाल कपाट 8 मई 2022 को सुबह 6:15 पर खोले जाएंगे। आज वसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में टिहरी राज परिवार, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ के कपाट खोलने की तिथि निकाली गई।
यह जानकारी मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने दी उन्होंने बताया कि नरेंद्रनगर राजमहल में महाराजा मनुजयेंद्र शाह, बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी, श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई।


Leave a comment