कल पूरे देश में सरस्वती पूजा थी और आज हम लोगों को यह सुनने को मिला कि भारत रत्न और स्वर कोकिला गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रही। यह मां सरस्वती की कृपा है कि विश्व की इस महान गायिका का निधन सरस्वती पूजा के एक दिन बाद हो गया। सरस्वती पूजा के बाद अगले दिन मां सरस्वती का विर्सजन किया जाता है और आप देखिये आज ही के दिन लता मंगेशकर का शरीर भी पंचतत्व में विलीन हो जायेगा। यह लता मंगेशकर जी के ऊपर मां सरस्वती का आशीर्वाद ही है।
भारत रत्न लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन के बाद सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और देश के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक जताया है। सुर साम्राज्ञी का निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा यह भारत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा।
I am anguished beyond words. The kind and caring Lata Didi has left us. She leaves a void in our nation that cannot be filled. The coming generations will remember her as a stalwart of Indian culture, whose melodious voice had an unparalleled ability to mesmerise people. pic.twitter.com/MTQ6TK1mSO
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2022
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि समय-समय पर मुझे लता दीदी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी। उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ऊं शांति शांति।
मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूँ कि समय-समय पर मुझे लता दीदी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी। उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति शांति pic.twitter.com/52fy46tOmE
— Amit Shah (@AmitShah) February 6, 2022
सेंसर बोर्ड के प्रमुख, प्रसिद्ध कवि, गीतकार प्रसून जोशी ने भी लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, आज एक युग मौन हो गया पर लताजी जैसी प्रतिभाएं कही नहीं जातीं। हम ही में गूंजती है
An era passes. आज एक युग मौन हो गया पर लताजी जैसी प्रतिभाएँ कहीं नहीं जातीं। हम ही में गूँजती है ।Blessed to have my first hindi film song sung by Lata ji and then also the iconic Luka Chuppi from Rang De Basanti.#NightingaleofIndia #LataMangeshkar #लतामंगेशकर #QueenofMelodye pic.twitter.com/bGHI7AmOf6
— Prasoon Joshi (@prasoonjoshi_) February 6, 2022
मां सरस्वती का दूसरा रूप, आप आज हमारे बीच भले ही नहीं रही हो। लेकिन अपने मधुर गीतों से आप हमेशा हमेशा अपनी अमर आवाज से हमारे बीच जीवित रहेंगी।


Leave a comment