Home उत्तराखंड न्यूज़ 10 को अल्मोड़ा में आ सकते हैं पीएम मोदी! हरिद्वार-टिहरी में लगेगी वर्चुअल जन चौपाल
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022ताज़ा ख़बर

10 को अल्मोड़ा में आ सकते हैं पीएम मोदी! हरिद्वार-टिहरी में लगेगी वर्चुअल जन चौपाल

उत्तराखंड में प्रचार 12 फरवरी को थम जाना है। लिहाजा मौसम के ठीक रहने पर पीएम मोदी 10 फरवरी को अल्मोड़ा और हरिद्वार में छोटी फिजिकल सभा भी कर सकते हैं। भाजपा ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। चुनाव आयोग ने एक रैली स्थल पर 1000 लोगों को ही जमा करने की इजाजत दी है।

उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार फरवरी से होने वाली वर्चुअल रैलियों का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया था। अब पीएम मोदी एक बार फिर वर्चुअल रैलियों के जरिये उत्तराखंड के लोगों को मतदाताओं को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी की वर्चुअल रैलियों को जन चौपाल नाम दिया गया है। पीएम मोदी सोमवार यानी 7 फरवरी को पहली वर्चुअल जन चौपाल हरिद्वार में लगाएंगे। इसके जरिये भाजपा जिले की सभी विधानसभा सीटों के मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके बाद मंगलवार यानी 8 फरवरी को टिहरी में पीएम मोदी की वर्चुअल रैली होगी। चुनाव प्रचार के आखिरी हफ्ते में भाजपा पूरी ताकत झोंकना चाहती है। खराब मौसम के चलते शुरुआती योजना पर पड़े खलल के बाद अब नई रणनीति तैयार की गई है।

10 को अल्मोड़ा में पीएम की सभा!

उत्तराखंड में प्रचार 12 फरवरी को थम जाना है। लिहाजा मौसम के ठीक रहने पर पीएम मोदी 10 फरवरी को अल्मोड़ा और हरिद्वार में छोटी फिजिकल सभा भी कर सकते हैं। भाजपा ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दरअसल, चुनाव आयोग ने कोविड संक्रमण के कारण बड़ी फिजिकल रैलियों पर 11 फरवरी तक के लिए रोक लगा रखी है। आयोग ने इसकी जगह छोटी-छोटी सभाएं करने की इजाजत दे रखी है। चुनाव आयोग ने एक रैली स्थल पर 1000 लोगों को ही जमा करने की इजाजत दी है। सभी दलों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें – गंगा और पर्यावरण किसी दल का चुनावी मुद्दा नहीं, दल बदल और आरोप प्रत्यारोप तक सिमट गई है बहसें

कुमाऊं और मैदानी इलाकों पर जोर

पीएम मोदी की जन चौपाल और फिजिकल सभाओं के जरिये भाजपा प्रचार के आखिरी दिनों में मोमेंटम को पीक पर ले जाना चाहती है। भाजपा का जोर है कि कुमाऊं और मैदानी दोनों इलाकों में पीएम मोदी के जरिये अपनी स्थिति और पुख्ता किया जाए। उत्तराखंड के मतदाताओं में पीएम मोदी को खास तरह का आकर्षण है। इसका एक प्रमुख कारण समय-समय पर पीएम मोदी का अपना उत्तराखंड प्रेम दर्शाना भी है। यही वजह है कि भाजपा की कोशिश है कि जन चौपाल के साथ ही पीएम मोदी की अल्मोड़ा और हरिद्वार में छोटी फिजिकल सभा करवाई जाए।

पार्टी का संकल्प पत्र भी जल्द

भाजपा का मेनिफेस्टो जारी करने का दिन सुर सम्रात्री लता मंगेशकर के निधन के कारण आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि 7 या 8 फरवरी को भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। पहले भी संकल्प पत्र जारी करने की तिथि आगे बढ़ा दी गई थी। पार्टी सभी 13 जिलों में इसे जारी करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन करेगी। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनता से सुझाव प्राप्त करने के बाद घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक अगुवाई में गठित घोषणा पत्र समिति को विधानसभा क्षेत्रों से 51279 सुझाव प्राप्त हुए, जबकि 27331 जन सुझाव उसे ऑनलाइन प्राप्त हुए। पार्टी को घोषणा पत्र के लिए 78,610 सुझाव मिले।

यह भी देखें – कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, चार लाख युवाओं को रोजगार, पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार देने का वादा

भाजपा के स्टार प्रचारक पहुंचे देवभूमि

इस बीच पार्टी के तमाम बड़े नेता भी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पहले उत्तरकाशी के गंगोत्री और फिर देहरादून जिले में जनसभाएं कीं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काशीपुर में जनसंपर्क किया। केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटा.) वीके सिंह भी अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में जनसभाएं करेंगे। भाजपा ने जिन 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, वो सभी नेता अगले कुछ दिनों में पूरी सक्रियता के साथ नजर आएंगे। इस बीच गुजरात से भी कई नेता चुनाव में मदद के लिए देहरादून पहुंचे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...