Home उत्तराखंड न्यूज़ खटीमा से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी का स्टिंग वायरल, कथित तौर पर खनन के लिए सौदेबाजी का आरोप
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022देश-विदेश

खटीमा से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी का स्टिंग वायरल, कथित तौर पर खनन के लिए सौदेबाजी का आरोप

खटीमा सीट शुरू से ही दिलचस्प बनी हुई है। दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी साल 2017 में एक करीबी मुकाबले में कापड़ी को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार भी दोनों के बीच कांटेदार टक्कर मानी जा रही थी। यहां से आम आदमी पार्टी के एस एस कलेर भी मैदान में हैं।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से ऐन पहले एक स्टिंग ऑपरेशन को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट खटीमा का है, जहां कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी कथित तौर पर खनन का काम दिलाने के लिए सौदेबाजी करते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। इसमें वह खनन से लिए जगह भी बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि कहीं भी कोई दिक्कत नहीं होगी। ट्विटर पर राहुल कौशिक नाम के एक यूजर ने सबसे पहले इस वीडियो को ट्वीट किया।

 

इसके बाद उत्तराखंड भाजपा ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस वीडियों को ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘जैसा गुरू वैसा चेला… ‘हार’दा कैमरे पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करते पकड़े जाते हैं और उनके चेले कैमरे पर ‘खनन’ का खुलेआम कारोबार कर रहे हैं। ये हाल तब है जब ये सत्ता में नहीं हैं. इनके इरादों को समझिए…अगर ये कहीं गलती से भी सत्ता में आ गये तो पूरे उत्तराखंड को बेच देंगे’।

यह वीडियो कब और कहां बनाया गया इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। हिल-मेल कथित लेनदेन के इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

कापड़ी पर लगे इस कथित आरोप के बाद कांग्रेस के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। अभी तक उसकी कैंपेन कमेटी के प्रमुख हरीश रावत खनन को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी पर लगातार हमले कर रहे थे, लेकिन मतदान से ऐन पहले कांग्रेस प्रत्याशी से जुड़ा इस तरह का प्रकरण सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

खटीमा सीट शुरू से ही दिलचस्प बनी हुई है। दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी साल 2017 में एक करीबी मुकाबले में कापड़ी को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार भी दोनों के बीच कांटेदार टक्कर मानी जा रही थी। यहां से आम आदमी पार्टी के एस एस कलेर भी मैदान में हैं।

वोटिंग से 1 दिन पहले रविवार को सुबह से ही खटीमा चर्चा के केंद्र में रहा। यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एसएस कलेर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सीएम धामी डोर टू डोर मुलाकात के दौरान लोगों को कथित तौर पर पैसे बांट रहे हैं। इस दौरान उनकी सीएम धामी से बहस भी हुई। हालांकि पुष्कर सिंह धामी ने कलेर के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कलेर दिल्ली स्टाइल की राजनीति खटीमा में न करें। वह सिर्फ लोगों से मिल रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...