Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी, पोलिंग दस्ते मतदान केंद्रों तक पहुंचे
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी, पोलिंग दस्ते मतदान केंद्रों तक पहुंचे

उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी हो गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से सभी अधिकारियों का दल पोलिंग बूथ तक पहुंच गया है। जिससे कि विधानसभा का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त तरीके से किया जा सके। इसके लिए सभी जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों से विधानसभा चुनाव में लगे कर्मचारियों को रवाना किया।

उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी हो गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से सभी अधिकारियों का दल पोलिंग बूथ तक पहुंच गया है। जिससे कि विधानसभा का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त तरीके से किया जा सके। इसके लिए सभी जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों से विधानसभा चुनाव में लगे कर्मचारियों को रवाना किया।

आज सामान्य प्रेक्षक डॉ. पार्थ सारथी मिश्रा, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कंडोलिया मैदान पौड़ी से हो रही पोलिंग पार्टियों के कक्षों, आब्जर्वर कक्ष, परिवहन कक्ष, नगदी कक्ष, पोस्टल बैलेट सहित अन्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित आरओ को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों को व्यवस्थित रूप से ईवीएम मशीन देना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त कार्मिकों को भोजन करा कर रवाना करें।

इस दौरान उन्होंने समस्त पोलिंग पार्टियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्र तथा मतदान केंद्र से वापस आते समय कहीं भी रास्ते में ना ठहरे। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों के लिए मतदान केंद्र में ही भोजन माता द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं आज कंडोलिया मैदान पौड़ी से विधानसभा श्रीनगर, पौड़ी व चौबट्टाखाल के लिए 407 तथा राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार से विधानसभा लैंसडाउन, यमकेश्वर व कोटद्वार 267 पोलिंग पार्टी रवाना हुई हैं।

इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य की देखरेख में विधानसभा लैंसडाउन, यमकेश्वर व कोटद्वार की पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। उन्होंने समस्त पोलिंग पार्टी को निर्देशित किया कि ईवीएम मशीन की सुरक्षा पूर्ण रूप से करें। प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि हर पोलिंग बूथ में सारी सुविधा पूर्ण की गई है।

रूद्रप्रयाग जिले की दोनों विधान सभाओं की 343 पोलिंग पार्टियों को बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा परिसर अगस्त्यमुनि से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद की दोनों विधान सभाओं हेतु नामित पुलिस प्रेक्षक डॉ. मनोज कुमार शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनुज गोयल और पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

अगस्त्यमुनि क्रीड़ा परिसर से विधान सभा केदारनाथ की 162 पोलिंग पार्टियों तथा विधान सभा रुद्रप्रयाग की 181 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन उपलब्ध कराए जाने के लिए जनपद की दोनों विधान सभा हेतु नामित सामान्य प्रेक्षक डॉ. जे. बालाजी की निगरानी में ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई।

निर्वाचन सामग्री वितरण किए जाने हेतु रिटर्निंग ऑफिसर केदारनाथ एवं रिटर्निंग ऑफिसर रुद्रप्रयाग की ओर से पृथक-पृथक काउंटर बनाए गए जिसमें रवाना की गई पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री, ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें उपलब्ध कराई गई। पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा बलों के साथ उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पूर्व जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनुज गोयल ने विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया व वहां मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये। उन्होने सभी कार्मिकों को शुभकामनाये एवं बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त विधान सभा सामान्य निर्वाचन सम्पादित कराने के लिए सभी कार्मिक पूरे मनोयोग से कार्य करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनुज गोयल ने सभी कार्मिकों की हौसला अफजाई कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करने को कहा। जिलाधिकारी ने पुलिस बलों को भी शांति एवं सुरक्षा के लिए समर्थन भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया पर भी आपसी संवाद बनाए रखने के लिए मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...