Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम से फर्जी लेटर वायरल
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022देहरादून

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम से फर्जी लेटर वायरल

उत्तराखंड में विधानसभा के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो और फर्जी दावों की बाढ़ सी आ गई है। नई सरकार बनने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सीएम पुष्कर सिंह के बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक फर्जी लेटर वायरल किया जा रहा है। यह लेटर कथित तौर पर उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से हरीश रावत को लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे के चलते भाजपा को फायदा हो रहा है।

इस फर्जी लेटर के खिलाफ कांग्रेस के महामंत्री मथुरादत्त जोशी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी और थाना कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम करने की तहरीर दी है।

 

No photo description available.

यह भी पढ़ें – महिलाओं को हर क्षेत्र में सफल और समृद्ध बनाना कांग्रेस की प्राथमिकता : प्रियंका गांधी

इस पत्र में कथित तौर पर लिखा गया है कि ‘समान नागरिकता कानून की घोषणा के बाद से बड़ी तादाद में हिंदू वोटर भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। यह सूचना उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के नजरिये से शुभ नहीं है।’

इस मुद्दे पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में यूनिफार्म सिविल कोड का जुमला उछाल कर सिद्ध कर दिया है कि भाजपा चुनाव हार रही है और आखिरी उम्मीद के तौर पर उसने ध्रुवीकरण के लिए यूनिफार्म सिविल कोड की बात की है।
महर्षि ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की हताशा ही कही जाएगी कि वे कांग्रेस की लहर में डूबते उतराते हुए बचने के लिए अब तिनका ढूंढ रहे हैं। महर्षि ने कहा कि शायद मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की जागरूक जनता द्वारा दीवार पर लिखी बदलाव की इबारत पढ़ ली गई है और अंतिम प्रयास के रूप में वे ध्रुवीकरण पर उतर आए हैं लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाएंगे। प्रदेश के लोग भाजपा के कुशासन की ठान चुके हैं और उन पर अब किसी तरह के जुमले का असर होने वाला नहीं है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...