Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड एग्जिट पोलः कहीं भाजपा सरकार, कहीं कांटे की टक्कर
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

उत्तराखंड एग्जिट पोलः कहीं भाजपा सरकार, कहीं कांटे की टक्कर

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न समाचार चैनलों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। शुरुआती तौर पर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। अभी तक न्यूज24-टूडेज चाणक्य और टाइम्स नाउ नवभारत ने भाजपा की स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया है। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। नतीजे 10 मार्च को आने हैं।

वहीं एबीपी न्यूज ने अपने अनुमान में कांटे की मुकाबला बताया है। यहां कांग्रेस को 32 से 38 और भाजपा को 26 से 32 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं निर्दलीय को 3 से 7 सीट मिलने की बात कही गई है।

 

न्यूज24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 43, कांग्रेस को 24 व अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना है।

उत्तराखंड में टाइम्स नाऊ नवभारत के अनुसार भी भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा को यहां 37 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिल सकती है। आम आदमी पार्टी को 1 सीटों का अनुमान है।

वहीं TIMES NOW -वीटो एग्जिट पोल में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया गया है। यहां भाजपा को 44-50, कांग्रेस को 12-15 और आप को 5-8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

जी-डिजाइनबॉक्‍स्‍ड का एग्जिट पोल भाजपा को 31-35, कांग्रेस को 33-37 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की बात कह रहा है।

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 36-42, कांग्रेस को 25-31 और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया न्‍यूज- जन की बात का एग्जिट पोल कहता है कि भाजपा को 34-38, कांग्रेस को 24-33 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने वाली हैं।

एक अन्य चैनल टीवी9 भारतवर्ष ने उत्तराखंड में करीबी मुकाबले का अनुमान व्यक्त किया है। उसके एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 31 से 33, कांग्रेस को 33-35, आप को 0-3 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

आज तक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 44 फीसदी वोटों के साथ 36-46, कांग्रेस को 40 फीसदी वोटों के साथ 20-30 सीटें, बसपा को 6 फीसदी वोट केसा थ 2-4 और आप को 3 प्रतिशत वोट और अन्य को 7 प्रतिशत वोट के साथ 2-5 सीटें मिलेंगी।

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...