Home उत्तराखंड न्यूज़ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की NSA अजीत डोभाल और NDMA सदस्य राजेंद्र सिंह से मुलाकात
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की NSA अजीत डोभाल और NDMA सदस्य राजेंद्र सिंह से मुलाकात

NSA डोभाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी। दोनों के बीच उत्तर प्रदेश में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर बातचीत हुई। इस दौरान NSA डोभाल ने भरोसा जताया कि पूर्व की भांति अगले पांच साल भी यूपी में सुरक्षा संबंधी मामलों पर सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापसी करने वाले योगी आदित्यनाथ ने अपने दिल्ली दौरे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और नेशनल डिजॉस्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सदस्य राजेंद्र सिंह से मुलाकात की।

NSA डोभाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी। दोनों के बीच उत्तर प्रदेश में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और आतंरिक सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपायों पर बातचीत हुई। इस दौरान NSA डोभाल ने भरोसा जताया कि पूर्व की भांति अगले पांच साल भी यूपी में सुरक्षा संबंधी मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उधर, NDMA के सदस्य राजेंद्र सिंह ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मिलकर नए तकनीकों पर काम करने की बात कही।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...