उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापसी करने वाले योगी आदित्यनाथ ने अपने दिल्ली दौरे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और नेशनल डिजॉस्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सदस्य राजेंद्र सिंह से मुलाकात की।
NSA डोभाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी। दोनों के बीच उत्तर प्रदेश में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और आतंरिक सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपायों पर बातचीत हुई। इस दौरान NSA डोभाल ने भरोसा जताया कि पूर्व की भांति अगले पांच साल भी यूपी में सुरक्षा संबंधी मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उधर, NDMA के सदस्य राजेंद्र सिंह ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मिलकर नए तकनीकों पर काम करने की बात कही।


Leave a comment