Home उत्तराखंड न्यूज़ 21 को होगा उत्तराखंड के नए सीएम का ऐलान, 22 को शपथग्रहण, कई मंत्रियों के कटेंगे टिकट
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

21 को होगा उत्तराखंड के नए सीएम का ऐलान, 22 को शपथग्रहण, कई मंत्रियों के कटेंगे टिकट

उत्तराखंड में महिला वोटरों ने विशेष रूप से मोदी पर भरोसा जताया। इसका परिणाम यह रहा कि विधायकों के खिलाफ नाराजगी के बावजूद भाजपा मोदी के नाम पर शानदार ढंग से चुनाव जीतने में सफल रही। ऐसे में राज्य की बागडोर किसे सौंपी जाएगी, कौन सीएम बनेगा, इसका फैसला भी पीएम मोदी ही करेंगे। फिलहाल जीतने वाले विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में होली मना रहे हैं। लेकिन 20 को सभी देहरादून पहुंच जाएंगे।

उत्तराखंड में प्रचंड जनादेश के बाद सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा अभी तक राज्य के नए मुखिया का नाम तय नहीं कर पाई है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। 19 तारीख को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अहम बैठक होने वाली है। इसमें सीएम का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद 21 तारीख को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। 22 तारीख को नए सीएम का शपथग्रहण होगा।

अभी तक पुष्कर सिंह धामी और अनिल बलूनी के नाम को लेकर सबसे ज्यादा कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन पूर्व के अनुभवों के आधार पर कहा जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर सीएम के चेहरे को लेकर चौंका सकते हैं।

यह भी देखें – अटकलों पर न जाएं! उत्तराखंड में पीएम मोदी ने जिताया, अब सीएम भी उनकी पसंद का ही होगा

केंद्र की कई योजनाएं उत्तराखंड में चल रही हैं। ऐसे में पीएम मोदी चाहेंगे कि उन्हें सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाए। इसलिए नए सीएम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा नई कैबिनेट भी पूरी तरह बदली हुई होगी। पूर्व के कई मंत्रियों को इस बार कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है। माना जा रहा है कि गुजरात की तर्ज पर युवा चेहरों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी।

यह भी देखें – पुष्कर धामी सीएम की रेस से बाहर, धन सिंह, सतपाल महाराज, अजय भट्ट और बलूनी के नाम पर विचार

राज्य में भाजपा को मिली इस जीत के शिल्पी पीएम मोदी हैं। उत्तराखंड में महिला वोटरों ने विशेष रूप से मोदी पर भरोसा जताया। इसका परिणाम यह रहा कि विधायकों के खिलाफ नाराजगी के बावजूद भाजपा मोदी के नाम पर शानदार ढंग से चुनाव जीतने में सफल रही। ऐसे में राज्य की बागडोर किसे सौंपी जाएगी, कौन सीएम बनेगा, इसका फैसला भी पीएम मोदी ही करेंगे। फिलहाल जीतने वाले विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में होली मना रहे हैं। लेकिन 20 को सभी देहरादून पहुंच जाएंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...