उत्तराखंड की एक 78 वर्षीय महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। इसमें 50 लाख रुपये की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी शामिल है। उन्होंने देहरादून कोर्ट में अपना वसीयतनामा भी पेश किया है।
संपत्ति दान करने वाली महिला का नाम पुष्पा मुंजियाल है। उक्त महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं, इसलिए अपनी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर रही हैं।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा के मुताबिक, महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके आवास पर जाकर सौंप दिया है। महिला के मुताबिक राहुल गांधी के परिवार ने आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। फिर चाहे वो इंदिरा गांधी हों या राजीव गांधी।


Leave a comment