Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नवरात्रि के पहले दिन मां के दरवार पहुंचे ऋद्धालु, मंदिरों में दिखी ऋद्धालुओं की भारी भीड़
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशसरोकार

नवरात्रि के पहले दिन मां के दरवार पहुंचे ऋद्धालु, मंदिरों में दिखी ऋद्धालुओं की भारी भीड़

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र का महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है और इसी महीने में मां दुर्गा की पूजा आराधना का त्योहार चैत्र नवरात्रि मनाया जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार चार नवरात्रि मनाए जाते हैं। इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

ऋद्धालु नौ दिनों तक मां का आर्शीवाद लेने के लिए उपवास रखते हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और आखिरी नवरात्रि 11 अप्रैल को है। चैत्र के महीने में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि और शरद ऋतु में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं ने लोगों को शुभकामना संदेश दिये हैं। प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई। शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों को नवरात्रि की शुभकामना संदेश दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा। हिन्दू नव वर्ष, नव संवत्सर विक्रम संवत 2079 की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि नव वर्ष सबके जीवन में सुख, समृद्धि, संपन्नता और आरोग्यता का संचार करे। सम्पूर्ण सृष्टि सद्भाव व सहयोग की भावना से दीप्त हो।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...