Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दिल्ली में उत्तराखण्ड का नया विकास भवन
उत्तराखंड न्यूज़

दिल्ली में उत्तराखण्ड का नया विकास भवन

UK cm 1दिल्ली मेें उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली में उत्तराखण्ड के स्थानीय आयुक्त एकीकृत भवन का लोकार्पण किया। पांच सौ इकसठ स्क्वायर मीटर के क्षेत्रफल में निर्मित भवन के निर्माण पर कुल 11 करोड़ रूपये के लागत से बनाया गया। 4 करोड़ रूपये में इस जमीन को खरीदा गया और 7 करोड़ रूपये इस भवन को बनाने में लगे। उक्त भवन राज्य के विकास में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर सम्मिलित होगा। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, विनिवेश आयुक्त, राज्य सूचना केन्द्र, उत्तराखण्ड पर्यटन, उत्तराखण्ड भुगतान एवं लेखा कार्यालय आदि सभी कार्यालयों को इस एकीकृत भवन को दिल्ली में रह रहे उत्तराखण्ड के नागरिकों व कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों को समर्पित किया।

UK cm 3भवन का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में कार्य कर रहे कर्मचारी व अधिकारी एक छत के नीचे संगठित होकर बेहतर ढंग से काम करेंगे साथ ही प्रत्येक विभाग दिल्ली में प्रवासी उत्तराखण्डियों को उत्तराखण्ड सरकार की सभी समाज कल्याण की योजनाओं और सुविधाओं को कुशल रूप से लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। सभी तरह की पूछताछ के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने एकीकृत भवन के निर्माण में उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक के साथ उत्तराखण्ड की संस्कृति से लोगों को जोड़कर कार्य करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के इस भवन में सभी कार्य उत्तराखण्ड के लोगों के अधिकतम हितों के लिए किये जायें। साथ ही इस भवन की पहचान दिल्ली में होने के बाद भी उत्तराखण्ड संस्कृति से परिपूर्ण होनी चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘मेरा गांव मेरा धन’ योजना का भी जिक्र किया। इस योजना के तहत कोई भी उत्तराखण्ड का व्यक्ति अगर वहां पर कोई भी इमारत, स्कूल, आंगनबाडी आदि को बनाता है तो सरकार की ओर से उसको काफी मदद मिलेगी और स्कूल या भवन का नाम वह अपने किसी भी परिचित के नाम से भी रख सकता है।

UK cm 2इस मौके पर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने दिल्ली से संचालित कार्यालयों को और कार्यकुशल बनाने के लिए सभी कार्यालयों को आॅनलाइन सुविधा से जोड़े जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हफ्ते में एक बार अनेक मंत्रालयों के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की जायेगी इन बैठकों से कार्य की गति को तेज किया जायेगा। इसके अलावा यहां से सूचना तंत्र को भी मजबूत किया जायेगा। इस भवन से उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक तथा पर्यटन की झलक भी देखने को मिलेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड निवास को तोडकर दोबारा बनाया जायेगा तथा पहले इसमें 24 कमरे थे और अब इसमे 48 कमरे बनाये जायेंगे। इस भवन की नींव पहले नवरात्रा को रखी जायेगी। इस भवन को बनाने का लक्ष्य 18 महीने का रखा गया है लेकिन राकेश शर्मा ने कहा कि हम इसको 12 महीने में ही बनाने का प्रयास करेंगे।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...