ओएनजीसी द्वारा देवस्थली विद्यापीठ कालेज आफ फार्मेसी रुद्रपुर और वेस्ट वारियर्स देहरादून को वाहन उपलब्ध कराये गये

ओएनजीसी द्वारा देवस्थली विद्यापीठ कालेज आफ फार्मेसी रुद्रपुर और वेस्ट वारियर्स देहरादून को वाहन उपलब्ध कराये गये

ओएनजीसी अपने सामाजिक दायित्व के तहत उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी के तहत ओएनजीसी द्वारा आज उत्तराखंड़ की दो संस्थाओं देवस्थली विद्यापीठ कालेज आफ फार्मेसी रुद्रपुर तथा वेस्ट वारियर्स देहरादून को वाहन उपलब्ध कराये गये। इनको ओएनजीसी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अलका मित्तल ने ओएनजीसी के मुख्यालय से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

ओएनजीसी अपने सामाजिक दायित्व के तहत उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सीएसआर परियोजनाओं के माध्यम से योगदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी के तहत ओएनजीसी ने एक और कदम बढ़ाया गया। जिसके अन्तर्गत ओएनजीसी द्वारा उत्तराखंड़ की दो संस्थाओं देवस्थली विद्यापीठ कालेज आफ फार्मेसी रुद्रपुर के छात्र छात्राओं को 18 लाख रूपये की एक 52 सीटर बस टाटा (एम1009) तथा वेस्ट वारियर्स देहरादून को कूड़ा प्रबंधन के लिये 9.26 लाख रुपये का टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन दिया गया है।

देवस्थली विद्यापीठ जनपद उधमसिंह नगर को दी गयी बस क्षेत्रीय बच्चों को तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण करने हेतु कालेज आने जाने के लिये निःशुल्क उपलब्ध रहेगी, जबकि वेस्ट वारियर्स को दिया गया टाटा (ऐस) वाहन दून के विभिन्न वार्डो में कूड़ा कलेक्शन के लिये उपयोग में लाया जायेगा।

ओएनजीसी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अलका मित्तल ने ओएनजीसी के मुख्यालय तेल भवन में इन दोनों वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ओएनजीसी द्वारा विभिन्न विकासात्मक सामाजिक कार्य किए गए हैं। इसके अतिरिक्त हमने सैंकड़ों अंधियारे गांवों को सोलर लाइटों से रोशन करके उनकी जिंदगी खुशहाल बनाई है, साथ ही सैंकड़ों विद्यालयों को फर्नीचर एवं शौचालय उपलब्ध करा के पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों के जीवन को छूने की कोशिश की है।

इससे पहले भी ओएनजीसी आसरा ट्रस्ट, राजकीय बालिका इंटर कालेज राजपुर रोड़ और एग्नेस कुंज सोसायटी को सीएसआर मद से बस उपलब्ध करा चुका है। वेस्ट वारियर्स संस्था द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन पर वर्ष 2012 से देहरादून सहस्त्रधारा, ऋषिकेश, केंपटी फॉल, रामनगर जिम कॉर्बेट, हर की दून गोविंद वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एवं हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में कार्य किया जा रहा हैं।

इस अवसर पर ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक सीएसआर सोमेश रंजन, मुख्य महाप्रबंधक आरएस नारायणी, महाप्रबंधक (सीएसआर) मौनू भटनागर, महाप्रबंधक एवं इचार्ज सीएसआर राम राज द्विवेदी, महाप्रबंधक टीबी हाशमी, सीएसआर टीम के नरेश सूद और एलएम लखेड़ा, रोहित शर्मा, वेस्ट वॉरियर्स संस्था से नवीन कुमार सडाना, अंकिता चमोला, आदित्य, अमित कुमार तथा देवस्थली विद्या पीठ रुद्रपुर से भाष्कर कांड़पाल, के.के. जोशी एवं कमल जोशी आदि उपस्थित रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this