उत्तराखंड की पहली विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमत्रंी नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह एवं हाथ से बना हुआ आसन भी भेंट किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी रितु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी और विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की।
दिल्ली प्रवास के दौरान आज प्रधानमंत्री आवास पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से शिष्टाचार भेंटवार्ता कर उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया । pic.twitter.com/bDNsEdsNRk
— Ritu Khanduri Bhushan (@RituKhanduriBJP) April 15, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने ऋतु खंडूडी से महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार सदन के संचालन के उनके अनुभव पर भी जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात थी।
इससे पहले भी वह देश के कई शीर्ष पदों पर आसीन कई गणमान्य लोगों से मुलाकात कर चुकी हैं। जिसमें उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा मंत्री शामिल हैं।


Leave a comment