Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

उत्तराखंड की पहली विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमत्रंी नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह एवं हाथ से बना हुआ आसन भी भेंट किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी रितु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी और विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऋतु खंडूडी से महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार सदन के संचालन के उनके अनुभव पर भी जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात थी।

इससे पहले भी वह देश के कई शीर्ष पदों पर आसीन कई गणमान्य लोगों से मुलाकात कर चुकी हैं। जिसमें उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा मंत्री शामिल हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...