Home उत्तराखंड न्यूज़ चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को अपना इस्तीफा सौंपा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को अपना इस्तीफा सौंपा

कई दिनों से चल रहीं ख़बरों के बीच आज चम्पावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए जगह खाली कर दी है।

चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने चंपावत विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष रितु खडूरी को सौंप दिया है।

आज सुबह कैलाश गहतोड़ी ने मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किये और उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के आवास जाकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

काफी दिनों से चर्चा भी चल रही थी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए कैलाश गहतोड़ी अपनी विधानसभा की सीट छोड़ रहे हैं और आज उन्होंने इस्तीफा देकर इस बात को साबित भी कर दिया।

अब यह बात साफ हो गई है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही विधानसभा का उपचुनाव लडेंगे।

कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफा देने के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, विधायक खजाना दास सहित कई नेता विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...