चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने चंपावत विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष रितु खडूरी को सौंप दिया है।
आज सुबह कैलाश गहतोड़ी ने मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किये और उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के आवास जाकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।
काफी दिनों से चर्चा भी चल रही थी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए कैलाश गहतोड़ी अपनी विधानसभा की सीट छोड़ रहे हैं और आज उन्होंने इस्तीफा देकर इस बात को साबित भी कर दिया।
अब यह बात साफ हो गई है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही विधानसभा का उपचुनाव लडेंगे।
कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफा देने के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, विधायक खजाना दास सहित कई नेता विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर मौजूद थे।


Leave a comment