प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की उभरती स्थिति पर बुधवार 27 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर सकते हैं। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण मैजूद हालात पर एक प्रस्तुति भी देंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 2,527 कोरोनावायरस संक्रमणों के साथ, भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,54,952 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 15,079 हो गए।


Leave a comment