Monday , 7 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड चारधाम यात्रा: हेलीकॉप्टर सेवाएं भर रही उड़ान, आप भी यहां करा सकते हैं बुकिंग
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़स्पेशल

चारधाम यात्रा: हेलीकॉप्टर सेवाएं भर रही उड़ान, आप भी यहां करा सकते हैं बुकिंग

कोरोना महामारी के 2 साल बाद इस बार उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं I बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए होने वाली इस वार्षिक तीर्थयात्रा का शुभारंभ 3 मई से शुरू हो जाएगा।

केदारनाथ मंदिर के कपाट 6 मई से भक्तों के लिए खोला जाएंगे। जो भक्त मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं, वे अब ऑनलाइन हेलीकॉप्टर सेवा बुक कर सकते हैं। देहरादून में हेरिटेज एविएशन लिमिटेड ने भी केदारनाथ बद्रीनाथ की हेली सेवा के लिए बुकिंग 1 अप्रैल से शुरू कर दी हैं ।

चारधाम

हिलमेल से बातचीत में हेरिटेज एविएशन लिमिटिड के सीईओ रोहित माथुर ने बताया, “हम कई वर्षों से चारधाम के लिए हेली उड़ानों का संचालन करते आ रहे हैं और दो साल के बाद तीर्थ यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है, हमारी पहले फेज की बुकिंग जो की 15 जून तक हैं खुली हैं, उसमे भी काफी अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है।”

हेरिटेज एविएशन कई सालों से उत्तराखंड में अपनी सेवाएं दे रही है। देहरादून से चिन्यालीसौड़ और गौचर के लिए रोजाना हवाई सेवा जारी हैं।

चारधाम हेलीकॉप्टर

“हमारी कोशिश है की भारत सरकार की UDAN परियोजना के अंतर्गत हम छोटे शहरों को हवाई सेवाओं से जोडें और इस मुहिम में हमे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, आने वाले दिनों में पिथौरागढ़ और पंतनगर से हेरिटेज एविएशन अपनी सेवायें देने लगेगी।” रोहित माथुर

चारधाम हेलीकाप्टर

हेरिटेज एविएशन उत्तराखंड में सबसे तेजी से बढ़ते हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट चार्टर कंपनी में से एक है। हेरिटेज एविएशन ने वर्ष 2009 में गुप्तकाशी में एक छोटे से हेलीपैड के साथ केदारनाथ मंदिर तक एक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles