Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड एक बेहतरीन साहित्यिक विरासत का प्रतीक : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड एक बेहतरीन साहित्यिक विरासत का प्रतीक : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव से उत्तराखंड भ्रमण पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी से उनके साथ उत्तराखंड में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही वन और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है।

वहीं लेखिका अद्वैता काला ने देहरादून में केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव से शिष्टाचार मुलाकात कर पहाड़ के पर्यावरण और साहित्य के सरंक्षण के लिए अपने विचार साझा किए और उन्हें उत्तराखंड के प्रख्यात लेखक गणेश शैली की किताब “Mussourie Medley” भी भेंटी की ।

केंद्रीय मंत्री ने इस पुस्तक को अनुपम भेंट बताते हुए कहा की उत्तराखंड एक बेहतरीन साहित्यिक विरासत का प्रतीक है और इसे बचाए रखने के लिए लगातार प्रयास करते रहने होंगे ।

कौन हैं अद्वैता काला ?

लेखिका और समाजसेवी अद्वैता काला पौड़ी के गाँव सुमड़ी की मूल निवासी हैं, उनका जन्म देहरादून में हुआ और पढाई वेल्हम गर्ल्स से की | अद्वैता काला के पिता  वित्त मंत्रालय के बड़े अधिकारी रहे।

अद्वैता काला एक बेहतरीन लेखिका और स्क्रीप्ट राइटर हैं।  उनकी कई किताबें बेस्ट सेलर रहीं हैं । अद्वैता ने बॉलीवुड के लिए भी काम किया है। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की ‘अनजाना अनजानी’ और विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ की स्क्रिप्ट भी अद्वैता काला ने ही लिखी थी।

कम उम्र में सफलता पाने के बाद भी अद्वैता कभी अपने राज्य, अपने पहाड़ को नहीं भूलीं। उन्होंने कोविड में पौड़ी के सुमाड़ी गाँव के इलावा अन्य गांवो में अपने मित्रों के साथ “प्रोजेक्ट भुल्ली” शुरू कर ज़रूरती सामान और दवाइयां पहुँचाईं थी। जहाँ लोग बेहतर ज़िन्दगी के लिए उत्तराखंड से पलायन कर रहे हैं वहीँ अद्वैता ने उत्तराखंड वापस आकर पहाड़ों के लिए काम करने का फैलसा किया है।

बेस्ट सेलर लेखक हैं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की किताब “The Rise of BJP: The Making of Word’s Largest Party” की चर्चा देश भर में है। जनसंघ के दिनों से लेकर भारतीय जनता पार्टी के उदय पर आधारित इस किताब में, भूपेंद्र यादव ने 1950 से भाजपा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण घटनाएं और इतिहास को बारीकी से पिरोया है। यह किताब बताती है की कैसे भाजपा विश्व के सबसे बड़ा संगठन बना। भारी मांग को देखते हुए आज ‘द रईस और बीजेपी’ देश की बेस्ट सेलर किताब बन चुकी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...