Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर बिजनेस उत्तरायणी का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन ‘मंथन 2022’ संपन्न
ताज़ा ख़बरसरोकार

बिजनेस उत्तरायणी का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन ‘मंथन 2022’ संपन्न

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में हिमालयन रिसोर्सेज एनहैंसमेंट सोसायटी द्वारा दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन मंथन 2022 का आयोजन किया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई जिसमें दिल्ली सरकार शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक डॉक्टर राजेश्वरी कापड़ी, ओएनजीसी के महाप्रबंधक दुर्गा सिंह भंडारी, मानव रचना अंतरराष्ट्रीय विद्यालयों की निदेशक संयोगिता शर्मा, दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दर्मोड़ा, फरीदाबाद के उद्योगपति गोपाल उनियाल, पटियाला हाउस कोर्ट में अधिवक्ता उर्मिला नौटियाल, फरीदाबाद के युवा व्यवसाई यशपाल रावत ने दीप प्रज्वलित किया।

इस अधिवेशन में सभी अतिथियों ने अपना परिचय संक्षिप्त परिचय दिया। ओएनजीसी के महाप्रबंधक दुर्गा सिंह भंडारी ने आयोजक मंडल के मार्गदर्शक के रुप में सभी का स्वागत किया और बिजनेस उतरायणी के अब तक के क्रियाकलाप और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इसके बाद युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजय बिष्ट ने वर्तमान में डिजिटल मीडिया के फायदे और शक्तियों के बारे में अपना वक्तव्य रखा, तथा उत्तराखंड में तकनीकी संबंधित संभावनाओं पर विशेष जोर दिया

दिल्ली सरकार शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक डॉक्टर राजेश्वरी कापड़ी ने उद्यमिता संबंधित शिक्षा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला, तथा हिमालई क्षेत्रों में छोटे उद्यमियों को विकसित करने हेतु सभी की सहभागिता पर जोर दिया।

वरिष्ठ व्यवसायी केसी पांडेय द्वारा स्थापित संचार पिरूल प्रोजेक्ट का वीडियो प्रदर्शित किया गया और उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के अध्यक्ष डिमरी का वीडियो संदेश भी चलाया गया।

आमोर आईनॉक्स लिमिटेड के सीओओ रणधीर सिंह ने आधुनिक काल की विघटनकारी प्रोद्योगिकी के बारे में प्रकाश डाला तथा उच्च तकनीक से उद्यमों को जोड़ सफलता पाने पर मार्गदर्शन किया।

मंथन के इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल शिवनंदन सिंह ने युवाओं में देशभक्ति, उद्यमिता विकास और भारत के सशक्त नागरिक बनाने हेतु चल रहे विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

दुबई से विशेष आमंत्रण पर पहुंचे प्रवासी भारतीय सम्मान 2019 से सम्मानित गिरीश पंत ने दुबई, खाड़ी देशों और यूक्रेन आदि देशों में प्रवासी भारतीयों और मानवता की सेवा में किए गए कार्यों पर जानकारी दी तथा बिजनेस उत्तरायणी को दुबई में भी इसी प्रकार के अधिवेशन हेतु आमंत्रित किया गया।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में कार्यरत वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डॉ मनोज उप्रेती ने जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित व्यवसाय तथा नवीकरणीय संसाधनों के प्रयोग से एक बेहतर हिमालय का प्रारूप सबके सामने रखा।

फरीदाबाद के वरिष्ठ उद्यमी सिद्धि इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक गोपाल उनियाल ने उत्तराखंड में व्यापक उद्योग स्थापित करने और रोजगार व्यवस्था बना पलायन रोकने की आवश्यकता पर अपने विचार दिए।

युवा व्यवसाई यशपाल रावत ने आर्थिक प्रबंधन तथा अतिरिक्त आय स्रोत बनाने के विषय मैं अपने व्यवसाय से जुड़े तथ्य प्रस्तुत किए।
वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दर्मोड़ा ने अपना वक्तव्य विशेष रूप से पूर्ण गढ़वाली में रखा तथा सामाजिक रूप से स्वरोजगार संबंधी प्रयासों को सहयोग देने, उद्यमियों के आपस में सामंजस्य बैठा व्यवसाय करने तथा इस प्रकार के अधिवेशन में जागरूक सहभागिता का आवाहन किया।

अंत में मानव रचना अंतर्राष्ट्रीय विद्यालयों की निदेशक संयोगिता शर्मा ने आयोजन की प्रशंसा कर इसके महत्व पर प्रकाश डाला तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को मानव रचना परिवार का सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया।

युवा फिल्म निदेशक राहुल रावत, प्यारे फाउंडेशन की संस्थापक डॉक्टर अंजली थपलियाल कॉल, इंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, आदि ने भी अपने अपने विषयों पर विचार रखें।

सुप्रसिद्ध लोक गायिका आशा नेगी, वरिष्ठ अधिवक्ता उर्मिला नौटियाल, सृजन से पत्रिका की संपादक मीना पांडे, स्कॉर्पियस इमीग्रेशन की निदेशक शीतल बैंस सब्बरवाल तथा सॉफ्टवेयर इंजीनियर लता भंडारी को 2021 में उनके समर्पित कार्यों हेतु वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।

सामाजिक क्षेत्र में विशेष रुप से भूमिका निभाने पर गढ़वाल हितैषिणीं सभा नई दिल्ली, कुमाऊं सांस्कृतिक एवं कल्याण संघ फरीदाबाद व रुद्राक्ष फाउंडेशन, फरीदाबाद को वर्ष 2021 के लिए सोशल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ व्यक्तित्वों को अवार्ड ऑफ ऑनर तथा युवा उभरते हुए व्यक्तित्वों को अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बिजनेस उत्तरायणी की बिजनेस डायरेक्टरी, हिमालयन हाइट्स पत्रिका का भी अनावरण किया गया तथा वरिष्ठ लेखक रमेश ध्यानी की पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन लिसंग इंटरनेशनल के निदेशक ज्योति संग ने किया। इस आयोजन समिति में नीरज बवाड़ी, तारा बवाड़ी, भुवन हराड़ी, शेखर मैठानी तथा अरविंद शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...