Friday , 4 September 2026
Home पर्यटन समाचार बदरीनाथ में इंटरनेट कनेक्टिविटी जल्द
पर्यटन समाचार

बदरीनाथ में इंटरनेट कनेक्टिविटी जल्द

CM Photo 01, dt.09 October, 2015उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जल्द ही बदरीनाथ को सेटेलाइट के जरिये इंटरनेट कनेक्टिविटी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लामबगड़ और बेनाकुली डेंजर जोन के स्थाई ट्रीटमेंट के लिए सरकार गंभीर है।

बदरीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा जोर-शोर से चल रही है और अब तक दस लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में पहुंचकर पूर्जा अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। मन्दिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करते हुए उन्होंने सुचारू रूप से चल रही यात्रा पर सन्तोष व्यक्त किया।

हरीश रावत ने श्री परमार्थ लोक बद्रीनाथ में आयोजित गुरूजन स्मृति समारोह में प्रतिभाग कर स्वामी जगतगुरू हंसादेवाचार्य जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि जगतगुरू ने हमे गुरूमार्ग दिखाया है। गुरू विश्वास का द्योतक तथा शक्ति प्रदान करता है।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles