Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चम्पावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार
उत्तराखंड न्यूज़चंपावत

चम्पावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार

उत्तराखंड के चम्पावत सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने निर्मला गहतोड़ी पर दांव खेला है। इन उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

चम्पावत में 31 मई को मतदान होना है। जहां यह सीट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अहम है वहीं कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा और प्रतिपक्ष के नेता के लिए भी यह एक चुनौती होगी। क्योंकि विधानसभा चुनाव के बाद जो परिणाम आये थे वह कांग्रेस के लिए अच्छे नही थे और उन्हें केवल 18 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। उसके बाद कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता को बदल दिया था।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट से अपना चुनाव हार गये थे। इसके बाद भी पार्टी ने फिर से उन्हें राज्य की कमान सौंप दी। उसके बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोडी ने 21 अप्रैल को चम्पावत सीट से इस्तीफा दे दिया था। जिसके यह सीट खाली हो गई। बीजेपी ने भी इस सीट के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था।

फिलहाल 31 मई को होने वाले चुनाव को प्रदेश में काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि इस चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार निर्मला गहतोडी को मैदान में उतारा है। अब यह देखना होगा कि कांग्रेस द्वारा महिला उम्मीदवार उतारे जाने से कांग्रेस को कितना फायदा होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...