Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ आने जाने वाले 62 घोड़े-खच्चर संचालकों का किया गया चालान
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

केदारनाथ आने जाने वाले 62 घोड़े-खच्चर संचालकों का किया गया चालान

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ यात्रा मार्ग में तैनात सेक्टर एवं सहायक मजिस्ट्रेटों एवं जिला पंचायत के कार्मिकों द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 62 घोड़े-खच्चर संचालकों का चालान किया गया। इनमें अधिकतर चालान बिना लाईसेंस के हाॅकरों का था।

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में घोड़ा-खच्चरों के संचालन से लग रहे जाम एवं अव्यवस्थाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यात्रा मार्ग में घोड़े-खच्चरों का संचालन ठीक तरह से करवाने के साथ ही बिना लाईसेंस के घोड़ा-खच्चरों एवं हाॅकरों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान करने के निर्देश अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिए गए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए जिला पंचायत द्वारा यात्रा मार्ग में बिना लाईसेंस के संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों व हाॅकरों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान की कार्यवाही की गई।

इसकी जानकारी देते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ यात्रा मार्ग में तैनात सेक्टर एवं सहायक मजिस्ट्रेटों एवं जिला पंचायत के कार्मिकों द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान टीम द्वारा 62 घोड़े-खच्चर संचालकों का चालान करते हुए 31 हजार रुपए का अर्थदंड वसूला गया। उन्होंने बताया कि इनमें अधिकतर चालान बिना लाईसेंस के हाॅकरों का चालान किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार यात्रा मार्ग में तीर्थ यात्रियों को घोड़े-खच्चरों के कारण कोई परेशानी न हो इसके लिए निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बिना लाईसेंस के संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों एवं हाॅकरों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान की कार्यवाही की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...