केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है इसके कारण केदारनाथ धाम तक पैदल आने जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखने को मिल रही है। आज जब महिला केदारनाथ जा रही थी तो उस समय उसे एक घोड़े से धक्का लग गया और वह नीचे खाई में गिर गई। एसडीआरएफ की टीम ने उस महिला को तुरंत खाई से निकाला और उसे उपचार के लिए भेज दिया।
श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने जा रही 71 वर्षीय सीधुबाई महादेव निवासी महाराष्ट्र जो भैरो गेदेरे के पास घोड़े से धक्का लगने के कारण 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी जिसकी सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ टीम को राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटना स्थल के लिए रवाना किया गया।
एसडीआरएफ के जवानों की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया गया तथा 50 मीटर खाई में गिरी महिला को पिट्ठू के माध्यम से मुख्य मार्ग पर लाया गया तथा 2 किमी स्ट्रैक्चर के माध्यम से घायल महिला को विवेकानंद हाॅस्पिटल बेस कैंप, केदारनाथ में उपचार हेतु पहुंचाया गया जहां डाॅक्टरों की टीम द्वारा घायल महिला का तत्काल उपचार किया गया।
एसडीआरएफ की टीम की कार्यकुशला एवं तत्परता से महिला का त्वरित रेस्क्यू कर समय से चिकित्सालय पहुंचाया गया तथा घायल बुजुर्ग महिला की जान को बचाया गया।


Leave a comment