उत्तराखंड की पहली बस्ता पैक स्ट्रीट लाइब्रेरी को लोगों ने किया पसंद।

उत्तराखंड की पहली बस्ता पैक स्ट्रीट लाइब्रेरी को लोगों ने किया पसंद।

ऋषिकेश में बस्ता पैक एडवेंचर की पहल उत्तराखंड की पहली स्ट्रीट लाइब्रेरी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ऋषिकेश में लक्ष्मण चौक के करीब साई घाट पर स्थित बस्ता पैक स्ट्रीट लाइब्रेरी के पास शहर के स्थानीय लोगों समेत बाहरी पर्यटक भी आकर किताबें

ऋषिकेश में बस्ता पैक एडवेंचर की पहल उत्तराखंड की पहली स्ट्रीट लाइब्रेरी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ऋषिकेश में लक्ष्मण चौक के करीब साई घाट पर स्थित बस्ता पैक स्ट्रीट लाइब्रेरी के पास शहर के स्थानीय लोगों समेत बाहरी पर्यटक भी आकर किताबें पढ़ना और डोनेट करना पंसद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बसंत पंचमी के दिन बस्ता पैक एडवेंचर ने शिक्षा की दिशा में एक नई पहल शुरू की थी। जिसके तहत बस्ता पैक की टीम ने उत्तराखंड की पहली स्ट्रीट लाइब्रेरी शुरू की थी। जिसका उद्घाटन पद्मश्री डॉक्टर योगी एरन ने किया था। मीडिया टीम से बातचीत के दौरान के एक स्थानीय व्यक्ति राजू रस्तोगी ने बताया कि हमारे शहर ऋषिकेश में उत्तराखंड की पहली स्ट्रीट लाइब्रेरी खुली है, जिसे शहर के आम नागरिकों समेत पर्यटक खूब पंसद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइब्रेरी के give a book और take a book नियम के जरिए लोग पढ़ने के लिए किताबों की अदला-बदली भी कर सकते हैं। जिससे उन्हें फ्री में अपनी पसंद की किताबें पढ़ने को मिलेगा। वहीं नीदरलैंड से आई एक महिला पर्यटक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें बस्ता पैक स्ट्रीट लाइब्रेरी की ये पहल बहुत अच्छी लगी है।

उन्होंने बताया कि अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने कुछ शहरों में ये कॉन्सेप्ट देखा था। लेकिन भारत के ऋषिकेश शहर में ये कॉन्सेप्ट देखकर उनको अच्छा लगा है। उन्होंने आगे कहा कि खाली समय में वह किताब लेकर गंगा किनारे पढ़ती भी हैं। दिल्ली से आई एक बुजुर्ग महिला पर्यटक ने कहा कि इस पहल के जरिए बच्चों का ध्यान मोबाइल से निकलकर किताबों की तरफ बढेगा।

बस्ता पैक एडवेंटर के फाउंडर गिरिजांश गोपालन ने बातचीत में बताया कि उनके टीम की योजना है कि वह उत्तराखंड के दूर-दराज इलाकों में स्ट्रीट लाइब्रेरी शुरू करे, जिससे छात्र-छात्राओं तक आसानी से किताबें पहुंच सके। उन्होंने आगे कहा कि पहाड़ों में घूमने सभी लोग आते हैं, लेकिन पहाड़ पर जीवन यापन करने वालों परिवारों और छात्रों की दिक्कत कोई नहीं समझता है। किताबों के डोनेशन को लेकर गिरिजांश ने कहा कि देश-विदेश से लोग उन्हें किताब डोनेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पौढ़ी जिले में दूसरी स्ट्रीट लाइब्रेरी छात्रों के लिए खुलेगी।

वहीं बस्ता पैक एडवेंचर के फाउंडर प्रदीप भट्ट ने बताया कि उनकी टीम पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए टूरिज्म के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए बताया कि वह उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के रहने वाले हैं। उन्होंन कहा कि छात्र जीवन के दौरान गरीबी और दूरी के कारण उन तक बहुत सारी किताबें नहीं पहुंच पाती थी। इसलिए उनकी कोशिश है कि बस्ता पैक टीम उत्तराखंड के दूर-दराज इलाकों तक किताबों की पहुंच बनाए। जिसके लिए टीम लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर घर में पूरानी किताबें हैं, तो उसे कबाड़ी को ना बेचकर हमें भेजे। जिससे जरूरतमंद बच्चों तक किताबें पहुंच सके।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this