Home एक्सक्लूसिव उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले
एक्सक्लूसिव

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (ADM), नगर आयुक्त, संयुक्त मजिस्ट्रेट और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों के कार्यभार बदले गए हैं। इसके साथ ही सचिवालय और विभागीय स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

 

प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी वापस ली गई है। देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को इस पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईएएस दीपक सैनी को पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी पद से हटाकर देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

आईएएस प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह देहरादून स्थित शहरी विकास निदेशालय में अपर निदेशक के पद पर तैनात थे। आईएएस अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। वहीं, आईएएस आशिमा गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले संयुक्त मजिस्ट्रेट उधम सिंह नगर के पद पर तैनात थीं।

आईएएस दीपक रामचंद्र को मुख्य विकास अधिकारी चमोली और आईएएस राहुल आनंद को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। दोनों अधिकारी इससे पहले क्रमशः रुड़की और देहरादून में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आईएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की तथा आईएएस दीक्षित जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है।

पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बड़ा बदलाव

पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में जीवन सिंह को आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर बनाया गया है। त्रिलोक सिंह को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज नियुक्त किया गया है। रामजी शरण को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी बनाया गया है, जबकि तीर्थपाल सिंह से यह जिम्मेदारी वापस ली गई है।

जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास और श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी चमोली तथा विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर के साथ किच्छा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।

पंकज उपाध्याय को कुंभ मेला में अपर मेलाधिकारी बनाया गया है। कौस्तुभ मिश्र को उपनिदेशक मंडी परिषद और स्मिता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की नियुक्त किया गया है। रविंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है।

इसके अलावा निर्मला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर, जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून, नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर और कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनोद कुमार को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के साथ जिला विकास प्राधिकरण के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। परितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर और गोपाल राम को कुंभ मेला में उप मेलाधिकारी बनाया गया है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती प्रभावी होगी। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हुए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 वर्षीय बेटे के DNA टेस्ट की मांग; महिला की शिकायत की जांच महिला CO को सौंपी

उत्तराखंड की राजनीति में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड दौरा स्थगित, केदारनाथ दर्शन का कार्यक्रम टला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का एक नवंबर से प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा...

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चाई गांव के पास हादसे का शिकार, छह लोग थे सवार

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को खराब मौसम के...