प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी वापस ली गई है। देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को इस पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईएएस दीपक सैनी को पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी पद से हटाकर देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
आईएएस प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह देहरादून स्थित शहरी विकास निदेशालय में अपर निदेशक के पद पर तैनात थे। आईएएस अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। वहीं, आईएएस आशिमा गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले संयुक्त मजिस्ट्रेट उधम सिंह नगर के पद पर तैनात थीं।
आईएएस दीपक रामचंद्र को मुख्य विकास अधिकारी चमोली और आईएएस राहुल आनंद को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। दोनों अधिकारी इससे पहले क्रमशः रुड़की और देहरादून में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आईएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की तथा आईएएस दीक्षित जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बड़ा बदलाव
पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में जीवन सिंह को आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर बनाया गया है। त्रिलोक सिंह को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज नियुक्त किया गया है। रामजी शरण को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी बनाया गया है, जबकि तीर्थपाल सिंह से यह जिम्मेदारी वापस ली गई है।
जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास और श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी चमोली तथा विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर के साथ किच्छा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।
पंकज उपाध्याय को कुंभ मेला में अपर मेलाधिकारी बनाया गया है। कौस्तुभ मिश्र को उपनिदेशक मंडी परिषद और स्मिता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की नियुक्त किया गया है। रविंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है।
इसके अलावा निर्मला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर, जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून, नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर और कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनोद कुमार को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के साथ जिला विकास प्राधिकरण के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। परितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर और गोपाल राम को कुंभ मेला में उप मेलाधिकारी बनाया गया है।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती प्रभावी होगी। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हुए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




Leave a comment