Saturday , 5 September 2026
Home Top-Special चारधाम यात्रा को लेकर अब सतपाल महाराज ने दिया बड़ा बयान
Top-Specialउत्तराखंड न्यूज़

चारधाम यात्रा को लेकर अब सतपाल महाराज ने दिया बड़ा बयान

चारधाम यात्रा की बदहाल व्यवस्था छोड़कर को लेकर अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एक और बड़ा बयान दिया है। सतपाल महाराज अभी विदेश यात्रा से लौटे है। जिसके बाद उन्होंने चारधाम की बदहाल व्यवस्था प्रणाली को देखते हुए उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

बता दें कि जहाँ एक तरफ राज्य सरकार, तमाम तैयारियों और चारधाम यात्रा को व्यवस्थित ढंग से चलाने की बात कह रही है तो वहीं दूसरी ओर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि चार धाम की यात्रा पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं ऐसे में चार धाम की यात्रा को धीमा किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले दो साल के बाद अब चारधाम की यात्रा जोरों शोरों से चल रही है। चार धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी क्रम में जहां एक ओर राज्य सरकार की ओर से सभी व्यवस्थाएं और बड़े पैमाने पर चार धाम यात्रा को चलाने की तैयारी की जा रही है।वहीं विदेश दौरे से लौटे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार चार धाम यात्रा की गति को धीमा करेगी।

महाराज के इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि चारधाम में प्रयाप्त व्यवस्थाएं मुकम्मल नही है। यही वजह है कि श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते व्यवस्था प्रणाली बदहाल होती नजर आ रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...