Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बड़ी खबर: कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने दिया आम आदमी पार्टी से इस्तीफ़ा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

बड़ी खबर: कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने दिया आम आदमी पार्टी से इस्तीफ़ा

कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वह 19 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और पिछले विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था।

आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने दिया पार्टी से इस्तीफा।

कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वह 19 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और पिछले विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था।

अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिये उन्होंने सूचना देते हुए कहा कि “पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजर्गो, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मै आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ”।

कर्नल कोठियाल युवाओं में काफी लोकप्रिय माने जाते हैं सियासी पारी शुरू करने के बाद वह एक राजनेता के रूप में उभर कर आयेे। उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद कई पूर्व सैनिकों ने भी कर्नल कोठियाल का साथ दिया था।

2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने उत्तराखंड के हर हिस्से का दौरा किया था और आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...